फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The drama of the families on the death of the child in hospital

अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान फिर एक बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा काटा और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


चिकित्साधिकारी ने डॉक्टर को बुलाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बच्चे को दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर उसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन दवाई के असर करने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से सकरस थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी अब्दुल हसन खुनसरा गांव के कादरी ब्रिक फील्ड में ईंट थापता है। रविवार की रात उसके नौ माह के बेटे महबूब हसन की तबियत बिगड़ गई। अब्दुल, उसकी पत्नी रजिया सोमवार सुबह आठ बजे महबूब को लेकर सीएचसी आए। यहां करीब 11 बजे डॉक्टर ने बच्चे का चेकअप कर मेडिकल से दवाई मंगाई। बच्चे को तीन इंजेक्शन लगाने के बावजूद महबूब की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल ने ईंट भट्ठे के अन्य मजदूरों, ग्रामीणों के साथ अस्पताल में हंगामा काटा। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष सिंह ऐरी का घेराव किया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर चिकित्साधिकारी डॉ. ऐरी ने आरोपी डॉक्टर को बुलाकर घटना की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को बेसुध हालत में अस्पताल लाया गया था। उसका चेकअप करने के बाद एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए गए।


बच्चे को रात में दोबारा दौरा पड़ने पर लगाए गए इंजेक्शन की दवाई के असर दिखाने तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस पर चिकित्साधिकारी ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और फिर परिजन घर चले गए। वहां पर अब्दुल हसन, रजिया, मो. नईम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed