{"_id":"6841e8e577bbbbc5370aa619","slug":"the-dispute-deepened-due-to-lack-of-agreement-on-the-place-of-sacrifice-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127994-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुर्बानगाह स्थल पर सहमति न होने से और गहरा गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुर्बानगाह स्थल पर सहमति न होने से और गहरा गया विवाद
Fri, 06 Jun 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। निजामगढ़-मनोरथपुर गांव में कुर्बानगाह स्थल को लेकर किसी भी पक्ष में सहमति नहीं बनी है। इससे विवाद और गहरा गया है। आज जिला अफसरों के पहुंचने की उम्मीद है।
निजामगढ़-मनोरथपुर प्रथम गांव की कुर्बान गाह कमेटी के सदर सरदार खां ने बताया कि गांव निवासी रियासत खां के खेत में 100 गज की जगह पर ग्रामीण अपने पशुओं की ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी करते चले आ रहे हैं। रियासत खां की मृत्यु के बाद से उनके पुत्र जिरासत एवं सज्जाद खां ही खेत की देखरेख करते हैं। जिरासत अब अपने खेत में कुर्बानी नहीं करने देना चाहते हैं। मना करने के बाद कुर्बान गाह कमेटी ने कुर्बानी के लिए दो बीघा जमीन भी खरीदी और बाकायदा भूमि का कुर्बान गाह में रजिस्ट्रेशन भी कराया लेकिन समस्या का समाधान फिर भी नही हुआ।
अब इस भूमि के पड़ोसी लखविंदर सिंह एवं शिव मंदिर समिति ने कुर्बानी करने पर आपत्ति जताई। इसी आपत्ति और खेत स्वामी के मना करने को लेकर एसडीएम एवं दोनों पक्षों में कई दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई निर्णय नही निकला। बकरीद करीब होने के कारण विवाद का हल न निकलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।