{"_id":"6ad519c7c081792a03070133","slug":"four-and-a-half-bighas-of-sugarcane-crop-was-burnt-due-to-fire-in-the-field-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-150393-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गन्ने के खेत में आग लगने से साढ़े चार बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गन्ने के खेत में आग लगने से साढ़े चार बीघा फसल जली
Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। मंडुआखेड़ा गांव में रविवार शाम गन्ने के खेत में आग लगने से करीब साढ़े चार बीघा फसल जल गई। अग्निशमन विभाग की दो टीमों ने आग पर काबू पाया और पास के खेत में खड़ी धान की फसल को जलने से बचाया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, रविवार शाम ग्राम मंडुवाखेड़ा-भगवनपुर चौराहे के पास गन्ने के खेत में अचानक आग लगने की सूचना मिली। स्टेशन प्रभारी संदीप असनावडे के निर्देशन में दो फायर टीमों को मौके पर भेजा गया। वहां पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह निवासी मंडुआखेड़ा के खेत में गन्ने की खड़ी फसल जल रही थी। आग आसपास के खेतों की ओर बढ़ रही थी। फायर यूनिट ने वाटर टेंडर और मिनी हाई प्रेशर वाहन की मदद से होजरील फैलाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग से पांच बीघा गन्ने की फसल में से करीब साढ़े चार बीघा जल गई जबकि आधा बीघा फसल बचा ली गई। संवाद