Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The dilapidated drinking water line will be replaced in Jaspur.

Udham Singh Nagar News: जसपुर में बदली जाएगी जीर्णशीर्ण पेयजल लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated drinking water line will be replaced in Jaspur.
काशीपुर। पेयजल निगम की ओर से जसपुर में जीर्णशीर्ण पाइप लाइन बदलने की पेयजल निगम ने तैयारी की है। इसके लिए निगम ने 140 करोड़ की डीपीआर भेजी थी जिसे शासन के कहने पर फिर से रिवाइज डीपीआर तैयार कर भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जसपुर में 20 वार्ड हैं जिनमें करीब 60,000 हजार की आबादी रहती है। जसपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए 30 साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। अब ये पाइपलाइन जीर्णशीर्ण हो चुकी है। इससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शहरवासियों की मांग पर पेयजल निगम की ओर से सभी पाइप लाइनों को बदलने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। नई पाइप लाइन बिछने के बाद स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। जसपुर में पाइप लाइन बदलने के लिए पांच जोन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता विजय पाल का कहना है कि एक जोन में काम पूरा होने के बाद दूसरे जोन में काम किया जाएगा। निगम की ओर से 183 किमी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 14 पंप हाउस, चार ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे जिससे कि भविष्य में पानी की किल्लत नहीं होगी। 140 करोड़ की योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों और नालों का 2.62 करोड़ से होगा निर्माण
काशीपुर। काशीपुर में 2.62 करोड़ की लागत से 12 सड़कें और एक नाले का निर्माण कार्य होना है। मेयर दीपक बाली ने बुधवार को निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मेयर ने बताया कि वार्ड चार केशव पुरम बाजपुर रोड से जगबीर चौधरी व अनिरुद्ध मिश्रा के मकान के पास से होते हुए बहल्ला नदी तक 39 लाख से नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शिव विहार वार्ड आठ पुराने खड़जे से उमेश सिंह के मकान तक नाली, नाला निर्माण कार्य, वार्ड आठ में सरोज यादव के मकान से जितेंद्र मास्टर के मकान तक टाइल सड़क व नाली निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगेश्र। इस मौके पर पार्षद कुलदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष भानुदत्त शर्मा, पार्षद कदीर अहमद, राजेंद्र सिंह, आकाश कांबोज, पीयूष मित्तल, श्याम सिंह,जसवीर सिंह सैनी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed