{"_id":"d0a59726f1fc13ccf59bcf13efe34a07","slug":"the-death-of-the-girl-fell-into-the-toilet-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के टैंक में गिरकर बालिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के टैंक में गिरकर बालिका की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में गिरकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
रविवार को कुष्ठ आश्रम के पास स्थित माझा कालोनी निवासी रामपाल की सात वर्षीय पुत्री पूनम खेलते हुए पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। रामपाल ने बताया कि उसकी पुत्री पूनम दिन में 11 बजे से नहीं मिल रही थी। आसपास लोगों के घरों में तलाश किया। शाम लगभग साढ़े चार बजे उसने पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में पानी के अंदर डंडा डालकर देखा तो लड़की का शव पानी के नीचे दिखा। रामपाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने निर्माणाधीन मकान के मालिक लाखन निवासी कानिया (रामनगर) से टैंक में पानी भरने से पहले ढक्कन लगाने को कहा था, लेकिन उसने नहीं सुना। रामपाल ने बताया कि उसके तीन बच्चों में मृतक दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
उधर सूचना मिलने पर टांडा उज्जैन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं बालिका की अकाल मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृत बालिका की मां सहित सहित रिश्तेदार महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन