फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The deal of fake appointment of PRD jawans was decided in one and a half lakhs

डेढ़ लाख में तय हुआ था पीआरडी जवानों की फर्जी नियुक्ति का सौदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The deal of fake appointment of PRD jawans was decided in one and a half lakhs
रुद्रपुर। पीआरडी जवानों की फर्जी नियुक्ति के मामले में सहायक निदेशक दीप्ति जोशी ने आरोपियों व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक वह बारी-बारी से सभी से मिलीं और पूछताछ की। फर्जी नियुक्ति मामले में पीड़ित युवकों ने बताया कि विभाग के कुछ अधिकारियों ने डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन

बेरोजगारी के दौर में प्रांतीय रक्षा दल व होमगार्ड की नौकरी पाने के लिए भी युवाओं में होड़ मची हुई है। गदरपुर क्षेत्र में जालसाजों के शिकंजे में आए 10 युवकों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों ने ही रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पीड़ित युवाओं ने विभागीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निदेशालय व शासन स्तर पर शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में अब सहायक निदेशक दीप्ति जोशी आरोपियों व शिकायतकर्ताओं से पूछताछ कर रही हैं। मंगलवार को विकास भवन पहुंची सहायक निदेशक दीप्ति जोशी ने बताया कि शिकायतकर्ता शमी अहमद व तरुण कुमार शर्मा की शिकायत पर पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता तरुण कुमार शर्मा ने कुछ दिन पहले एसडीएम कार्यालय गदरपुर में इच्छा मृत्यु की भी मांग की थी जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में पूछताछ के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल, बाजपुर के बीओ मो. इमरान खान, ज्ञानचंद, शमी अहमद, नंदराम सिंह, अजय सिंह, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed