फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The damaged drinking water line was not repaired even after four days

चार दिन बाद भी ठीक नहीं हुई क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
The damaged drinking water line was not repaired even after four days
काशीपुर। गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन कटने से शहर की तीन कॉलोनियों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। नगर निगम से पानी का टैंकर पहुंचने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन बिछाने वाला ठेकेदार भी नदारद है और जल संस्थान, नगर निगम भी लाइन ठीक करने के लिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुज्जफरनगर की एक कंपनी शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। चार दिन पूर्व आवास-विकास के बी ब्लॉक में लाइन बिछाते समय जल संस्थान की करीब सौ मीटर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बी, सी, डी ब्लॉक के करीब 500 से अधिक उपभोक्ताओं के आगे पेयजल संकट खड़ा हो गया। कुछ घरों में गंदा पानी भी पहुंचने लगा।
विज्ञापन

जल संस्थान की टीम दो दिन में एक स्थान की क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर चुका है लेकिन गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ। जल संस्थान की मानें तो लाइन में लीकेज नहीं मिल रहा है। पार्षद मोनू चौधरी ने बताया कि नगर निगम से पानी का टैंकर मंगा कर लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक क्षतिग्रस्त लाइन ठीक नहीं होती पाइप लाइन बिछाने का काम नहीं करने दिया जाएगा। जल संस्थान के एई शिशुपाल यादव ने बताया कि करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ठेकेदार फोन नहीं उठा रहा है। ठेकेदार से संपर्क नहीं होता है तो पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी।
तीन दिन से ध्वस्त है बीएसएनएल सेवा
काशीपुर। गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान शनिवार को निर्माण कंपनी ने बीएसएनएल की केबल भी काट दी थी। जिससे आवास-विकास, गिरीताल, पटेलनगर, रामनगर रोड, बाजपुर रोड आदि क्षेत्र के इंटरनेट और संचार व्यवस्था ठप हो गई।
केबल कटने से निजी व सरकारी कार्यालयों में काम काज ठप हो गया लेकिन बीएसएनएल के अधिकारियों ने अभी तक भी मौके पर पहुंचकर न तो निरीक्षण किया और न ही उक्त कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। बीएसएनएल एसडीओ सर्वेश चौहान फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के बारे में पता किया जा रहा है। बिना अनुमति के निर्माण कर रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार, एमएनए, नगर निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed