फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The couple had what was honored to bring the newborn to the hospital

नवजात को अस्पताल लाने वाला दंपति सम्मानित हुअा

Sun, 07 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The couple had what was honored to bring the newborn to the hospital
दंपत्ति को सम्मानित करते सामाजिक संस्था के लोग - फोटो : अमर उजाला
 नवजात बच्ची को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाने वाले दंपति को समाजसेवी संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। संस्थान ने बच्ची का उपचार करने के वाले प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया है। दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती नवजात बच्ची को पीलिया की शिकायत है। अस्पताल में बच्ची को देखने और गोद लेने के लिए कई लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को समाज सेवक संस्था के अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा ने कृष्णा हास्पिटल में आयोजित सादे समारोह में बच्ची को अस्पताल पहुंचाने वाले दंपति हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के समीप निवासी मोहम्मद हुसैन और उनकी पत्नी साइना को अस्पताल में सम्मानित कर नकद पुरस्कार दिया। कृष्णा अस्पताल के डॉ. आनंद मोहन, डॉ. मयंक, प्रदीप शर्मा को स्मृति चिन्ह दिया गया। इस दौरान बाजवा ने कहा कि आज भी इंसानियत किसी न किसी रुप में जिंदा है। मोहम्मद हुसैन ने समाज, मानवता  के लिए जो किया है वह अनुकरणीय है।
विज्ञापन



उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहन करने के लिए काम करती है।  डॉ. आनंद मोहन ने कहा कि जब से बच्ची अस्पताल में भर्ती हुई है, उसे अपनाने वालों का तांता लगा है। इससे साफ है कि लड़कियों को हर परिवार चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्ची को पीलिया की मामूली शिकायत है। जिसका उपचार चल रहा है। उधर दिन भर अस्पताल में बच्ची को देखने और उसे गोद लेने के इच्छुक लोगों आने का क्रम जारी है। आसपास के शहरों के साथ ही दिल्ली से भी लोग बच्ची को गोद लेने के लिए आ रहे हैं। समाज सेवी अलका पाल ने अस्पताल जाकर डाक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed