फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The contenders for the post of district president in BJP put in a lot of effort

Udham Singh Nagar News: भाजपा में जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने लगाया जोर

Fri, 28 Feb 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The contenders for the post of district president in BJP put in a lot of effort
रुद्रपुर। भाजपा में मंडल अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए आठ से अधिक नेताओं के नाम चर्चा में हैं। सभी दावेदार अपने पक्ष में माहौल और राय बनाने के लिए जुटे हैं। शनिवार को तीन सदस्यीय पैनल दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करेगा।
विज्ञापन

भाजपा के सांगठानिक लिहाज से ऊधमसिंहनगर में दो जिले हैं। इनमें ऊधमसिंहनगर जिले में पांच और काशीपुर जिले में चार विधानसभाओं में 32 मंडल शामिल हैं। पार्टी की ओर से 26 मंडल अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं। इसके बाद अब जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया होगी। शनिवार को जिला कार्यालय में ऊधमसिंहनगर जिले के जिलाध्यक्ष के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक हल्द्वानी के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, देवेंद्र ढेला और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे।
विज्ञापन

रायशुमारी से पहले नेताओं की ओर से जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया जाएगा। वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल दूसरी बार पद के दावेदारी कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह भी दावेदारी कर समीकरणाें को साधने में जुटे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, राजेश तिवारी के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदार रायशुमारी में शामिल होने वाले नेताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में राय देने की गुजारिश कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी पैरवी करवाई जा रही है। वरिष्ठ नेता भी अपने करीबी को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए जोर लगाए हुए हैं।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने बताया कि शनिवार को दावेदार नामांकन करेंगे। इसके बाद पर्यवेक्षक विधायक, मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों से राय लेंगे। इसके लिए बनी सूची में 130 नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed