फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The committee scrutinized the documents in the case of non-payment of bills.

Udham Singh Nagar News: बिल भुगतान नहीं होने के मामले में समिति ने खंगाले दस्तावेज

Sun, 26 Oct 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The committee scrutinized the documents in the case of non-payment of bills.
काशीपुर। सरकारी अस्पताल से दवा खरीद का करीब 64 लाख का भुगतान नहीं होने के मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर पांच साल बाद कार्रवाई तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की गठित समिति ने जांच कर फार्मा दुकान संचालक के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की ओर से टेंडर के तहत वर्ष 2018, 2019 और 2020 में उनकी दुकान से ब्लड बैंक की किटें और पैथोलॉजी का सामान खरीदा गश्स था। उसका मूल्य 64 लाख रुपये से अधिक था। इसके सारे बिल और ऑर्डर कॉपी भी उनके पास उपलब्ध हैं लेकिन आज तक भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन

पूर्व की शिकायत के आधार पर बजट भी आ चुका है लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल से भी शिकायत को पीड़ित की अनुमति बिना बंद किया जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की थी। इस संबंध में सीएमओ ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। शनिवार को समिति ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट


फार्मा दुकान का बिल भुगतान नहीं होने के मामले में समिति गठित कर दी गई है। समिति में अपर निदेशक डॉ. पंकज माथुर अध्यक्ष, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित व काशीपुर कोषागार के उप कोषाधिकारी सदस्य नामित किए गए हैं। शनिवार को समिति ने काशीपुर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर ली है। आख्या प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमएओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed