Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The city will welcome the new year with hopes of development.

Udham Singh Nagar News: विकास की उम्मीद के साथ नए वर्ष का स्वागत करेगा शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The city will welcome the new year with hopes of development.

विज्ञापन
काशीपुर। विकास की उम्मीद के साथ शहर नए वर्ष में प्रवेश कर गया है। वर्ष 2026 में शहर को कई बड़ी सौगात धरातल पर मिलने वाली हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, परिवहन, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों की सुविधाओं के साथ नए वर्ष का स्वागत शहरवासी करेंगे। काशीपुर में कई विकास कार्यों का कार्य चल रहा है। इनके वर्ष 2026 में पूर्ण होने की उम्मीद है। ऐसे में विकास की उम्मीद के साथ शहर नए वर्ष में प्रवेश करेगा।


बहुउद्देशीय भवन का होगा निर्माण

अब क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक संबंधी कामकाज के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। सभी प्रशासनिक कार्यालय एक ही छत के नीचे बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन में संचालित होंगे। लगभग 47 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय भवन तैयार किया जाएगा। यहां पर एसडीएम कार्यालय, तहसील, चकबंदी, सब रजिस्टार, खाद्य पूर्ति विभाग, ट्रेजरी, क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण समेत लगभग 11 प्रशासनिक कार्यालय होंगे।
विज्ञापन


इनसेट...
बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण

जिला विकास प्राधिकरण की ओर से काशीपुर में एएसपी कार्यालय ध्वस्त कर शहर की पहली बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कराया जा रहा है। करीब 17 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस पार्किंग में 219 वाहनों को खड़ा करने की जगह होगी। यह कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके जल्द ही पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे शहर में सड़क पर वाहनों को खड़ा करने की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
105 बेड का बनेगा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में 64 करोड़ की लागत से नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए 105 बेड के अस्पताल को स्वीकृति मिल चुकी है। इस अस्पताल के बनने से शहर व आसपास क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्हें दूसरे शहर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। वर्ष 2026 में इस अस्पताल के बनने की उम्मीद है।


स्टेडियम में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

खिलाड़ियों के लिए काशीपुर के स्टेडियम को अपडेट करने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास व निर्माण निगम ने स्टेडियम के नवनिर्माण और मरम्मत के लिए 3956.94 लाख की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। इसमें करीब तीन करोड़ से स्टेडियम का भवन और अन्य संसाधनों के मरम्मत कार्य भी शामिल हैं। शासन की स्वीकृति मिलने पर शेष 37 करोड़ से स्टेडियम में तमाम आधुनिक खेल सुविधाओं व भवनों का नव निर्माण कराया जाएगा।


इनसेट...
वर्ष 2026 में शुरू हो जाएंगे 83 प्लांट
सिडकुल काशीपुर के आईटी सहायक प्रबंधक हरेंद्र सिंह धामी ने बताया कि तेजी से उद्योग स्थापित हो रहे हैं। 2026 में लगभग सभी प्लाटों का कंस्ट्रक्शन शुरू हो जाएगा और कई प्लाटों में प्रोडक्ट भी बनने लगेंगे। उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होगा और बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, जिले में इलेक्ट्रिकल, फूड, ऑयल प्रोसेसिंग, वाटर बॉटल, वाइन, टेक्सटाइल सहित अन्य उत्पादों की इंडस्ट्री स्थापित होंगी। ऐसे में सभी सेक्टर के लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed