{"_id":"5d1f9dac8ebc3e3cc84a76b5","slug":"the-city-s-roads-are-submerged-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न
Sat, 06 Jul 2019 12:27 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर मुख्य बाजार में भरा पानी से निकले वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे की बारिश से नगर की सड़कें पानी में डूब गईं। नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने नगर में जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई निरीक्षकों को जलनिकासी कराने के निर्देश दिए। वहीं मानपुर बिजलीघर की चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही ।शुक्रवार को सुबह 11 बजे से ढाई बजे तक नगर क्षेत्र में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
इससे मुख्य बाजार में नगर निगम के गेट से लक्ष्मीपुर माइनर तक सड़क में दो-तीन फुट पानी भर गया। रतन सिनेमा रोड पर भी पोस्ट ऑफिस गली से गूल तक पानी भर गया। इस दौरान दुपहिया वाहनों चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मियों के नाली में सफाई करने के बाद सड़क का जमा पानी की निकासी हो सकी। इसके बाद ही लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि नालियां काफी संकरी होने से बंद हो जाती है। इसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। नालियों की सफाई के लिए कर्मियों को भेजा गया है। उधर, बारिश के चलते मानपुर 132 बिजलीघर में 33 हजार केवी की लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। इससे मानपुर बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते रामनगर रोड, विजय नगर, मानपुर, स्टेडियम, गिरीताल, चामुंडा विहार, पशुपति विहार, सैनिक कालोनी की आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ विद्युत सुनील कुमार ने बताया कि 33 हजार केवी की लाइन फाल्ट होने से बिजली घर बंद हो गया था। कर्मियों को भेज लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।