फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The cash is in the pocket only then the sick

जेब में हो नकदी तो ही पड़ें बीमार

Mon, 01 May 2017 12:02 AM IST
मोहम्मद अम्मार खान /अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
मोहम्मद अम्मार खान /अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 01 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
 The cash is in the pocket only then the sick
जन औषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र की 14 लाख आबादी के लिये बना रुद्रपुर शहर में जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल खुद बीमार है। कम खर्च में इलाज होने की उम्म्मीद लेकर दूरदराज क्षेत्रों से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा। अस्पताल में डॉक्टर तो मरीजों को देख रहे हैं, लेकिन मुफ्त दवाएं नहीं मिल पा रहीं। यही कारण है मरीजों को मजबूरन बाजार से महंगे दामों पर मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 1500 मरीज आते हैं। इन्हें जांच के लिए डॉक्टर तो अस्पताल में मिल जा रहे हैं लेकिन मर्ज के इलाज के लिए मुफ्त दवाएं नहीं मिल पा रहीं। अस्पताल में जनवरी के बाद दवा नहीं आई है। यही कारण है की मरीजों के तीमारदारों को महंगी दवा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


आलम यह है कि मामूली बुखार एवं सिरदर्द की दवाइयां भी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। गोदाम में नाममात्र की ही दवाइयां रखी हैं। अस्पताल में दवाइयां न होने का फायदा सीधे तौर पर डॉक्टरों को भी मिल रहा है। अस्पताल में मरीज को जांचने के बाद डॉक्टर बाहर मिलने वाली दवाई पर्चे पर लिखते ही दुकान का पता भी बता रहे हैं। इससे मरीजों का महंगी दवाइयां खरीदना मजबूरी बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का मेडिकल पर तय होता है कमीशन
रुद्रपुर। मरीजों की बीमारी की चिंता न करते हुए डॉक्टरों को अपने कमीशन की चिंता होती है। यही कारण है डॉक्टरों द्वारा दवाई लिखने के बाद मरीज को संबंधित मेडिकल से ही खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही किसी खास कंपनी की दवा ही खरीदने को भी मरीजों से कहा जाता है, क्योंकि कुछ बड़ी कंपनियां अपनी दवाइयों को अन्य कंपनी की तुलना में महंगे दामों पर बेचती हैं। इस कारण से डॉक्टर संबंधित दवा ही खरीदने का दबाव डालते हैं। 

मेडिकल पर भीड़, सूना पड़ा है सरकारी सस्ती दवाओं का जनऔषधि केंद्र
डॉक्टरों की मिलीभगत कहें या लोगों में जागरूकता की कमी रुद्रपुर शहर में केंद्र सरकार की ओर से खोला गया सस्ती दवाओं के लिये जनऔषधि केंद्र सूना है। दिनभर में इक्का दुक्का मरीज ही सरकारी दवा केंद्र पर दवा लेने पहुंचते हैं, जबकि नियमों के मुताबिक सरकारी डॉक्टरों के लिए मरीजों को जनऔषधि केंद्र में भेजना जरूरी है। वहीं रुद्रपुर के गाबा चौक पर स्थित जनऔषधि केंद्र एक साल बाद भी मरीजों के इंतजार में है। कोर्ट के निमयों के मुताबिक डॉक्टरों को मरीज के पर्चे पर बड़े अक्षरों में जेनेरिक दवाइयों के बारे में साफ-साफ लिखना होता है, जबकि जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को भ्रमित किया जा रहा है। 


अस्पताल में दवाओं की कमी काफी समय से है। कई बार देहरादून लिखित शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। दवाइयां अस्पताल में न होने पर मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में अस्पताल कुछ नहीं कर सकता। दवाइयां आने पर ही मरीजों को दी जाती हैं। 
- डॉ. टीसी पंत, प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed