फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bus starts moving, the parents are left behind... Simran's wisdom leads to a happy ending.

Udham Singh Nagar News: बस चल पड़ी, मां-बाप छूटे... सिमरन की सूझबूझ से हैप्पी एंडिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The bus starts moving, the parents are left behind... Simran's wisdom leads to a happy ending.

विज्ञापन
रुद्रपुर। बस अड्डे की भीड़, यात्रियों की भागदौड़ और वाहनों के शोर के बीच एक पल ऐसा आया, जब एक परिवार की खुशियां दांव पर लग गईं। मां-बाप की आंखों से दूर हुआ 10 माह का मासूम अपनों से बिछड़कर एक अजनबी गोद में चला गया। बस में बैठी कॉलेज छात्रा सिमरन मददगार बन गई और उसकी सूझबूझ से बच्चा सकुशल मां-बाप तक पहुंचाया जा सका।
लालपुर निवासी रोहित रस्तोगी शुक्रवार दोपहर को पत्नी रूपा और बेटे मन्नू के साथ मुरादाबाद जाने के लिए रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे। बस चलने में समय था तो दंपती ने खुद शौचालय जाने के लिए मन्नू को पास बैठी कॉलेज छात्रा सिमरन की गोद में दे दिया। इसी दौरान बस चल पड़ी। रोहित और रूपा बस स्टेशन पर ही छूट गए। मासूम मन्नू छात्रा की गोद में ही रह गया। बेटे के छूट जाने का एहसास होते ही मानो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

बस के आगे बढ़ते ही छात्रा सिमरन की धड़कनें भी तेज हो गईं। डर और घबराहट के बीच सिमरन ने हालात से भागने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया। उसने बस को नगर निगम कार्यालय के सामने रुकवाया और बच्चे के माता-पिता की तलाश शुरू की। उसकी इंसानियत ने उस अनजान बच्चे को अकेला नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलने पर मेयर विकास शर्मा भी सक्रिय हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पूरे मामले की निगरानी संभाली। कुछ ही समय बाद मन्नू के परिजन रुद्रपुर पहुंचे। मेयर कार्यालय में जब मासूम मन्नू मां की गोद में लौटा तो सबके आंसू बह निकले। मां ने बच्चे को सीने से लगा लिया। छात्रा सिमरन की सूझबूझ मन्नू के लिए मददगार और समाज के लिए भरोसे की मिसाल बन गई।


बच्चा रुद्रपुर में, मां-बाप पहुंचे रामपुर

भरोसे का पल अचानक रोहित और रूपा के लिए परीक्षा की घड़ी बन गया। यह जुदाई माता-पिता के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। दोनों बस का पीछा करते हुए रामपुर तक पहुंच गए। हर मोड़ पर डर, हर पल अनहोनी की आशंका दिल को कचोट रही थी। रामपुर पहुंचकर पता चला कि बच्चा रुद्रपुर में ही सुरक्षित उतार दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed