{"_id":"66a57e6c229e5abc050475f5","slug":"the-budget-presented-in-parliament-is-a-vision-of-developed-india-in-2047-dushyant-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-113089-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में पेश बजट 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना: दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में पेश बजट 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना: दुष्यंत
Sun, 28 Jul 2024 04:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में गोष्ठी में संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट साल 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया। युवा, किसान, महिला, उद्योग, व्यापारी समेत अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास वाला बजट है। संविधान बदलने के नाम पर झूठी राजनीति करने वाले लोगों ने भ्रम फैलाया।
शनिवार को आवास विकास स्थित एक होटल सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध विचार गोष्ठी (बजट 2024-25) में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार अपने हर वादे को निभा रही है। विपक्षी जनजाति गणना आदि के नाम पर देश में फूट डालो की राजनीति कर रही हैं। पहले 15 साल में योजना पूरी होती थी, अब शिलान्यास के बाद जल्द ही उद्घाटन भी हो जाते हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। कहा कि आज देश मुगलों की विरासत से नहीं अपनी संस्कृति से जाना जाता है।
विधायक शिव अरोरा ने गोष्ठी में पहुंचे चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक संघ, किसान, पूर्व सैनिक, उद्योगपतियों, व्यापारी, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, छात्र नेता, महिला युवा समेत सभी प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमाऊं गढ़वाल कॉमर्स चैंबर के अध्यक्ष अशोक बंसल व संचालन अमित नारंग ने किया। वहां जिला प्रभारी पुष्कर काला, कुमाऊं संयोजक प्रदीप बिष्ट, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, गुरविंदर चंडोक, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
भाग्यशाली हैं, जो धामी जैसी मुख्यमंत्री मिला
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यहां की जनता भाग्यशाली है, जिसे पुष्कर सिंह धामी जैसा मुख्यमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड के विकास का दशक बनाने का सपना देखा। जिसे सीएम धामी पूरा करने में लगे हैं। धामी ने समान नागरिक संहिता कानून लागू कर देश में उत्तराखंड पहला राज्य बनाने का इतिहास रच दिया। नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून लाए गए हैं। दुष्यंत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का आभार हैं, जिसने पांचों सीटें जिताकर पार्टी के सांसदों को संसद भेजा। संवाद
किसी ने लगाया तिलक तो किसी ने तलवार देकर किया सम्मानित
रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार का किसी ने तिलक लगाकर स्वागत किया तो किसी ने तलवार भेंटकर सम्मानित किया। दुष्यंत जैसे ही प्रबुद्ध विचार गोष्ठी कार्यक्रम पहुंचे तो ढोल नगाड़ों से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महिलाओं ने तिलक लगाया। वहीं सिख समाज ने तलवार भेट कर उन्हें सम्मानित किया। संवाद