Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The broken idol will be immersed as per the rituals on 14th: Pandey

14 को विधि विधान से होगा खंडित प्रतिमा का विसर्जन : पांडेय

Wed, 10 Dec 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The broken idol will be immersed as per the rituals on 14th: Pandey
गूलरभोज। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की खंडित प्रतिमा का विसर्जन 14 दिसंबर को गूलरभोज के जलाशय में किया जाएगा। साथ ही राजा जगत देव के स्मारक स्थल पर नई प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक अरविंद पांडे ने यह बात संतोष नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बुक्सा समाज के लोगों से अपील की है कि 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में राजा जगत देव के स्मारक स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

खंडित प्रतिमा के अवशेषों को गूलरभोज जलाशय में जल समाधि दी जाएगी। कहा कि पंडा और पंडितों से वार्ता के अनुसार 21 दिसंबर को इस स्मारक स्थल पर राजा जगत देव की नई अष्टधातु प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार राजा जगत देव के जन्मोत्सव और प्रतिमा के स्थापना दिवस 26 दिसंबर को भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले इस समाज के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। दस महीने पहले अराजक तत्वों ने राजा जगत देव की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था जिन्हें पुलिस आजतक पकड़ नहीं पाई। यह चिंताजनक है।
प्रतिमा के पास मेरे नाम का शिलापट्ट कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। इस सब के पीछे राजनीतिक की बू आ रही है। पुलिस चाहे तो 24 घंटे के अंदर कार्रवाई कर सकती थी।

बताया कि समाज के लोगों के साथ बैठकर उन्हीं के निर्णय के अनुसार ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस को अपनी जिम्मेदारियां तय करनी ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed