फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The body of a disabled youth was found near a sugar mill in Kichha

रुद्रपुर: चीनी मिल के पास मिला दिव्यांग युवक का शव, दो दिन से घर से था लापता; परिजनों ने पहुंचकर की शिनाख्त

Thu, 08 Oct 2026 12:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 12:41 PM IST
सार

दिव्यांग युवक प्रकाश चंद्र आर्य (35) का शव किच्छा में चीनी मिल के पास मिला। युवक दो दिन पूर्व घर से निकला था और उसका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, इसी बीच शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। 

विज्ञापन
The body of a disabled youth was found near a sugar mill in Kichha
चीनी मिल के पास मिला दिव्यांग युवक का शव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिंदुखत्ता निवासी एक दिव्यांग युवक का शव किच्छा में चीनी मिल के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त प्रकाश चंद्र आर्य (35) पुत्र ठाकुर राम के रूप में की। बताया गया कि प्रकाश चंद्र काफी समय से बीमार चल रहा था।

विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार, प्रकाश चंद्र दो दिन पूर्व घर से निकल गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। घर में उसकी देवरानी किरण अकेली थी, जबकि उसका भाई रोजगार के सिलसिले में गुजरात गया हुआ है। युवक के लापता होने की सूचना पर उसकी बहन नीमा देवी और देवरानी किरण उसकी तलाश में जुटी थीं।

विज्ञापन

 

इसी बीच किच्छा में चीनी मिल के पास शव मिलने की सूचना मिली। कल दोपहर सूचना पर परिजन किच्छा पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed