फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bodies of the two brothers from Jaspur were found in the Ramganga river on the third day

Udham Singh Nagar News: रामगंगा नदी में तीसरे दिन मिले जसपुर के दोनों भाइयों के शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the two brothers from Jaspur were found in the Ramganga river on the third day

विज्ञापन
जसपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान यूपी की रामगंगा नदी में बहे दो सगे भाइयों के शव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बरामद हुए। उन्हें तलाशने के लिए यूपी की एसडीआरएफ एवं पीएसी की दो टीमें लगी हुईं थीं।
मंगलवार शाम पांच बजे नगर क्षेत्र के करीब 50 लोग भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर क्षेत्र के ग्राम भूतपुरी में रामगंगा नदी के पुल के नीचे घाट पर गए थे। इनमें मोहल्ला नत्था सिंह निवासी धर्मेंद्र कश्यप (36) व उसका छोटा भाई विजेंद्र कश्यप (34) पुत्रगण करन कश्यप भी शामिल थे।
विज्ञापन

दोनों भाइयों के साथ पांच अन्य युवक रामगंगा पुल से करीब 800 मीटर दूर विसर्जित करने के लिए गणपति जी की मूर्ति लेकर नदी में उतरे। विजेंद्र मूर्ति पकड़कर आगे चल रहा था, बड़ा भाई धर्मेंद्र पीछे से आ रहा था। विसर्जन के दौरान अचानक विजेंद्र और उसके साथी नदी के गहरे कुंड में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य युवक तो संभल गए लेकिन विजेंद्र संभल नहीं पाया और पानी के बहाव के साथ बहने लगा। तभी पीछे खड़े बड़े भाई धर्मेंद्र ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया लेकिन वह भी भाई के साथ बह गया। वहां खड़े लोगों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते दोनों भाई नदी के छोर से गायब हो गए। परिजनों में से किसी ने घटना की वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed