फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bodies of the elderly found in the slow river, sensation

धीमरी नदी में मिली बुजुर्ग की लाश, सनसनी

Tue, 18 Jul 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The bodies of the elderly found in the slow river, sensation
बगवाला झील में मृतक का तुफानी का पंचनामा भरती पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला

 धान की रोपाई करने घर से निकले बुजुर्ग का शव नदी में नग्नावस्था में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

बागवाला झील गांव निवासी तुफानी उर्फ दुखराज (55) खेतों में मजूदरी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तुफानी अपने परिजनों से गांव के किसी व्यक्ति के खेत में धान रोपाई करने की बात कहकर घर से चला गया। दोपहर में क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने धीमरी नदी में उसकी लाश पड़ी देखी। सूचना पर तुफानी के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस पानी में डूबने से मौत होना मान रही है। इधर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि तुफानी नदी पार कच्ची शराब पीने गया था, लौटते समय नदी में गिरकर डूब गया। तुफानी का शव नग्नावस्था में मिलने से भी इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह कपड़े उतारकर नदी पार कर रहा था, जिससे नदी में गिरने के बाद उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed