{"_id":"6824f4581122b684a7086b57","slug":"the-blazing-liquor-furnaces-in-bindukheda-were-destroyed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124715-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिंदुखेड़ा में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिंदुखेड़ा में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी
Thu, 15 May 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आबकारी आयुक्त और डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने कच्ची शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जनपदीय प्रवर्तन दल ने आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट की अगुवाई में किच्छा के ग्राम बरी में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ बबली को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। टीम ने बिंदुखेड़ा में तीन अवैध शराब की भट्ठी नष्ट कर 160 लीटर अवैध शराब जब्त की। इस दौरान 4000 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। टीम ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन