{"_id":"588f82ef4f1c1b8b1de80662","slug":"the-bjp-will-form-government-jeju","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी : जाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी : जाजू
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। 9 फरवरी को काशीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो लगा कर अपना प्रचार करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में चार जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारक अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, बाबुल सुप्रीयो, थावर चंद्र गहलोत की जनसभाएं होंगी। भाजपा का उत्तराखंड को लेकर घोषणा पत्र और विजन डाक्यूमेंट तैयार हो गया है। जिसमें उत्तराखंड से पलायन रोकने, राज्य की संस्कृति सुरक्षित रखने, महिलाओं व युवाओं को रोजगार देने, राज्य का तेजी से विकास की योजनाएं हैं। कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का कतई समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन
टिकट नहीं मिलने से जिन साथियों ने बगावत कर गुस्से में आकर नामांकन पत्र भरा है, उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। जसपुर से विनय रोहेला ने नामांकन पत्र वापस लेने और भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि अगर बागी चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। जाजू के साथ मंच पर बैठे विनय रोहेला ने कहा कि समर्थकों से राय के बाद उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मानस, विधान सभा प्रभारी तेजपाल, इंतजार हुसैन, रवि पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपा टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर चुनाव मैदान में कूदे बागियों को मनाने और कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में लेने प्रयास में जुटी है। श्याम जाजू ने जसपुर में बागी विनय रोहेला को मना लिया, लेकिन काशीपुर में बागी पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल से उनकी मुलाकात नहीं हुई। जिससे माना जा रहा है कि राजीव मैदान में डटे रहेंगे। उधर जाजू ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन से वार्ता हो चुकी है। वे दिनेशपुर में होने वाली एक जनसभा में वे शामिल होंगे।