फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bill passed in a day and a half billion

एक दिन में डेढ़ अरब के बिल किए पास

Fri, 01 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The bill passed in a day and a half billion
कोषागार अधिकारी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मार्च क्लोजिंग को लेकर कोषागार हाट केक बना रहा। इस दौरान बिल पास कराने को लेकर विभागों में अफरातफरी मची रही। ट्रेजरी में पूरे दिन भीड़भाड़ लगी रही। वहां अंतिम समय में आये आवंटनों को निपटाने की होड़ लगी रही। शाम 8 बजे तक 1.5 अरब के बिल पास हो चुके थे।

बता दें कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभिन्न विभागों में बिल पास कराने तथा अग्रिम राशि निकालने की होड़ लगी रहती है। इसी का नजारा इस दिन कोषागार में देखा गया। देर रात तक कोषागार में काम चलता रहा। विभागाध्यक्ष और अधिकारी अपने-अपने बिल पास कराने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

ट्रेजरी ऑफिसर तृप्ती श्रीवास्तव ने बताया कि रात 8:30 बजे तक 1.5 अरब के बिलों का भुगतान हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में कनेक्टिविटी ने भी कई बिलों को रोक दिया। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे तक बिलों का भुगतान किया जाएगा। कहा कि राज्य की योजनाओं के पैसे में फिलहाल मौखिक रूप से रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सेक्टर योजनाओं का पेमेंट किया जा रहा है। 

कनेक्टिविटी ने रुलाया
रुद्रपुर। क्लोजिंग के चलते सर्वर में पड़े लोड के चलते कनेक्विटी बीच-बीच में रुलाती रही। कई बार घंटों तक ट्रेजरी का सर्वर मेन सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पाया। भारी लोड के चलते एक बिल को पास होने में आधा-आधा घंटा लग गया। 

वित्त सचिव के मौखिक आदेश से अधिकारियों के माथे पर बल
रुद्रपुर। देर रात 8 बजे मुख्य कोषागार अधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव के पास वित्त सचिव का फोन आया, जिसमें वित्त सचिव ने मौखिक आदेश देते हुए राज्य सेक्टर के बिल में रोक लगा दी। इससे बिल पास कराने आए अधिकारियों के माथे में चिंता  की लकीरें दिखाई दी। अधिकारी मुख्य कोषागार अधिकारी से बिल पास करवाने के लिए गिड़गिड़ाते देखे गए। 


नहीं मिली फुर्सत 
रुद्रपुर। कर्मचारियों को देर रात तक काम में लगे रहने के कारण उन्हें भोजन करने तक की फुर्सत नहीं मिली। कई कर्मचारियों के परिजन दफ्तर में ही टिफिन लेकर पहुंचे। काम के बीच में ही कर्मचारियों ने डिनर किया।  विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों के बजट की जानकारी कर्मचारियों से ली। विकास भवन, कलक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, खाद्य एवं आपूर्ति  विभाग आदि विभागों के कार्यालयों में देर रात तक कामकाज चला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed