फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The battle between Singh and Singhal in Jaspur is intensifying and they will face each other again today

Jashpur: झांसी की रानी की प्रतिमा पर हुए बवाल पर सिंह और सिंघल की जंग हो रही तेज, आज फिर होगा आमना-सामना

Mon, 20 Apr 2026 10:52 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 20 Apr 2026 10:52 AM IST
सार

काशीपुर में प्रतिमा विवाद अब खुली राजनीतिक चुनौती में बदल गया है, जहां विधायक आदेश सिंह चौहान और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के बीच सोशल मीडिया वार के बाद आमने-सामने होने की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन
The battle between Singh and Singhal in Jaspur is intensifying and they will face each other again today
विधायक आदेश चौहान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले वर्तमान विधायक आदेश सिंह चौहान और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल सोमवार शाम को आमने-सामने आ सकते हैं। दोनों नेताओं ने वीडियो संदेश जारी कर एक-दूसरे को ललकारा है जिससे तराई का सियासी माहौल गरमा गया है।

विज्ञापन

ठाकुर मंदिर चौक पर रानी लक्ष्मीबाई और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खुली राजनीतिक चुनौती में बदल गया है। 15 अप्रैल को प्रतिमा स्थापना को लेकर दोनों नेताओं के बीच आमना-सामना हुआ था, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला सोशल मीडिया पर जारी है।

विज्ञापन

18 अप्रैल को पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने वीडियो जारी कर विधायक पर तानाशाही और अहंकार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने विधायक को 20 अप्रैल शाम पांच बजे बीएसवी इंटर कॉलेज मैदान में मिलने की खुली चुनौती दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौती के जवाब में विधायक आदेश सिंह चौहान ने भी उसी अंदाज में वीडियो जारी कर आरोपों का पलटवार किया और मुलाकात की चुनौती स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि वह निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह डिजिटल जुबानी जंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उधर, पूर्व विधायक सिंघल ने रविवार को सुभाष चौक स्थित एक बारातघर में समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने उनके दिवंगत पिता पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए और व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। सिंघल ने कहा कि यदि विधायक माफी मांगते हैं और प्रशासन की अनुमति से प्रतिमा स्थापना की बात करते हैं तो वह पीछे हटने को तैयार हैं।

इस राजनीतिक टकराव के बीच पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न कुमार सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग न होने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। दोनों नेता सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं। दोनों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा है। बातचीत और संवाद के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह कराया जाएगा।

20 अप्रैल को शाम पांच बजे बीएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में विधायक आदेश मुझसे मिल सकते हैं लेकिन उन्हें यह बताना होगा कि मिलना क्यों चाहते हैं। उनकी सब इच्छाएं मैं पूरी करूंगा। -डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पूर्व विधायक



पूर्व विधायक का चैलेंज स्वीकार है। मैं समय से पंद्रह मिनट पहले निर्धारित स्थान पर पहुंचूंगा। मैं चाहता हूं कि वे मेरा इलाज करके दिखाएं। -आदेश सिंह चौहान, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed