फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The arrival of the villagers panic in the population Guldar

आबादी में गुलदार के आने से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 26 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता।
अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता। Updated Wed, 26 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आबादी के बीच गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी। लेकिन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। वन कर्मी भी रामनगर से ट्रंकुलाइजर गन व जाल लाकर विभाग की टीम आने की बात कहकर मौके खिसक लिए।  जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है।


बुधवार को सुबह गांव भीकमपुर निवासी जगीर कौर पत्नी दर्शन सिंह तथा गांव निवासी मंगत सिंह ने अपने घर के समीप गुलदार को घूमते देख शोर मचा दिया। शोर मचाते ही ग्रामीण अपने घरों से लाठी डंडे लेकर निकल आये। गुलदार तब तक हरीश दानी के गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने गुलदार होने की जानकारी वन विभाग को दी। जिस पर वन कर्मी मौके पर पंहुच गए। खेतो में गुलदार के पंजे व मल देख गुलदार होने की पुष्टि कर उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों दे दी। 
विज्ञापन



अधिकारियों ने कर्मचारियों को रामनगर से जाल एवं ट्रंकुलाइजर गन के साथ टीम भेजने की बात बताई। जिससे मौके पर आये वन कर्मी भी टीम आने पर आने की बात कहकर गायब हो गये। अभी तक मौके न तो कोई टीम नहीं पहुंच पाई है। न ही कोई कर्मचारी मौजूद है। ग्रामीण गुलदार वाले गन्ने के खेत की रखवाली करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed