{"_id":"6823a04510a40eaaec0a55cc","slug":"the-appearance-of-haldia-and-vanrasiya-canal-will-change-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124652-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हल्दिया और वनरसिया नहर की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हल्दिया और वनरसिया नहर की बदलेगी सूरत
Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम गंगापुर रोड से गुजरने वाली सिंचाई विभाग की हल्दिया और वनरसिया नहर के संवर्धन की कवायद कर रहा है। इसके तहत दोनों नहरों के रिवर फ्रंट विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।
दरअसल हल्दिया और वनरसिया नहर सिंचाई के काम आती थी लेकिन वर्तमान में यह नहरें गंदे नाले में तब्दील हो चुकी हैं। नगर निगम की ओर से दोनों नहरों को रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना में शामिल किया गया है।
महापौर विकास शर्मा ने बताया दोनों नहरों का संवर्धन और संरक्षण करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत कंसलटेंट हायर कर डीपीआर बनवाई जा रही है। दोनों नहरें लंबे समय से उपेक्षित पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
नगर निगम को जल संरक्षण के लिए बजट मिलता है। वर्तमान में निगम के खाते में एक करोड़ से अधिक का बजट है। उन्होंने कहा नहरों की सफाई कराई जाएगी, किनारे आकर्षक पार्क, वॉकिंग ट्रैक सहित हरियाली और लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे। इस कार्य के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सर्वे किया जा चुका है।