{"_id":"698a39938d1a103dac0c446d","slug":"the-accused-will-have-to-appear-for-the-board-examination-while-being-behind-bars-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136992-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अभियुक्त को सलाखों में रहकर देनी होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अभियुक्त को सलाखों में रहकर देनी होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा में 22 जनवरी को चोरों ने एक का घर खंगाल लिया था। चोर घर से सोने की पाॅलिस किए हुए नकली जेवर व चांदी के आभूषण उड़ा ले गए थे। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब परिवार घर से कहीं बाहर गया हुआ था। 31 जनवरी को पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद हुए। इसमें सोना नकली और चांदी असली निकला था। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीनों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
यहां पहुंचा एक किशोर 12वीं कक्षा का छात्र निकला। उसके परिजनों ने कोर्ट में आवेदन किया है कि बच्चे को बोर्ड परीक्षाएं देनी हैं। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। कोर्ट के आदेश पर छात्र को शुक्रवार से सोमवार तक प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए परिजनों के हवाले किया गया। बोर्ड परीक्षा में लंबा अंतराल है, इसलिए छात्र सलाखों में रहकर पढ़ेगा और कोर्ट के आदेश पर ही घर जाकर परीक्षा देगा। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक राजेंद्र पांडे ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों को घर जैसा माहौल दिया जाता है। हाल में यहां आए एक बच्चे को बोर्ड परीक्षा देनी है। कोर्ट के आदेश पर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।