{"_id":"67f96a9fbda439414d08a559","slug":"the-accused-who-stole-a-womans-jewellery-in-a-roadways-bus-was-arrested-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108926-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस में महिला के जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस में महिला के जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। रोडवेज बस में महिला के जेवरात चुराने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। चकरपुर निवासी गंगा बिष्ट 23 फरवरी को अपनी बेटी के साथ रोडवेज बस से विवाह समारोह में शामिल होने हल्द्वीनी जा रही थी। रास्ते में बस से किसी ने उनका सूटकेस व अन्य सामान चुरा लिया। सूटकेस में करीब 12 तोला सोना था। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात खटीमा से आरोपी युवक मुर्तजा अली निवासी बिलासपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक नथ, एक मांग टीका, एक मंगलसूत्र और एक तिलहरी माला बरामद की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है
विज्ञापन