{"_id":"6952dd11cba1e19f4207d3a5","slug":"the-accused-who-opened-fire-in-a-land-dispute-was-arrested-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-135035-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जमीन के विवाद में फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जमीन के विवाद में फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Tue, 30 Dec 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के फाजलपुर महरोला क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर फायरिंग की वारदात में प्रयुक्त 315 बोर की बंदूक बरामद की है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीते 28 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में जमीन के विवाद में फायरिंग प्रकरण की जांच की गई जिसमें पता चला कि उक्त भूमि के लिए रम्पुरा निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी।
बताया कि रविवार को हुई फायरिंग की घटना में खेत पर गए मजदूर कार्तिक पोद्दार पुत्र मानिक पोद्दार निवासी विरंची तीन नंबर थाना मानपुर जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को अभियुक्त सिमरनजीत सिंह दोपहर 2:25 बजे बंसल धर्मकांटा के सामने से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने जमीन के विवाद के चलते फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अभियुक्त का लाइसेंसी 315 बोर शस्त्र प्रीत विहार क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कार्तिक के ममेरे भाई ने दर्ज कराई कोतवाली में प्राथमिकी
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला हत्याकांड में मृतक कार्तिक पोद्दार के ममेरे भाई ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि घर से की गई फायरिंग में कार्तिक की जान गई।
ग्राम मंजरिया कॉलोनी थाना बहेरिया पोस्ट ओझलिया जिला बेतिया (बिहार) हाल निवासी लोक विहार रुद्रपुर निवासी सूरज कुमार विश्वास पुत्र गिरेन विश्वास ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि वह वर्ष 2001 से रुद्रपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। मृतक कार्तिक पोद्दार पुत्र मानिक पोद्दार निवासी विरंची तीन नंबर थाना मानपुर जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) उसके दूर के रिश्ते के मामा का लड़का था। कार्तिक गोवा में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही यहां घूमने के लिए आया था।
कहा कि बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह को मैं पहले से जानता हूं। 27 दिसंबर को सिमरनजीत ने फोन करके बताया कि कल रविवार को खेत में काम करना है। 15-20 मजदूर लेकर मेरे घर आ जाना। इस पर कार्तिक के साथ मैं सुबह लेबर अड्डे पर गया और कुछ मजदूरों को लेकर सिमरनजीत के घर पहुंचे।
सिमरनजीत के बताए अनुसार उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर प्रीत विहार की ओर निकले। सिमरनजीत और कुछ अन्य लोग तीन-चार गाड़ियों से प्रीत विहार शनि मंदिर के पास एक खेत पर गए। जैसे ही सिमरनजीत के साथियों ने खेत जोतना शुरू किया तो सामने वाले घर से एक लड़का जिसको सिमरनजीत सिंह और अन्य लोग जशनदीप कह कर पुकार रहे थे और एक औरत जिसका नाम वहां के लोग कुलविंदर कौर बता रहे थे। वह खेत पर आकर ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने लगे। जशनदीप और कुलविंदर कौर गुस्से में बड़बड़ाते हुए अपने घर की ओर चले गए। थोड़ी ही देर बाद सामने वाले घर की छत से फायरिंग होने लगी। कार्तिक को गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया।
सिमरनजीत और उसके साथियों ने भी अपने साथ लाए हथियारों से सामने घर की ओर फायरिंग शुरू कर दी। मैं कार्तिक को खींचकर सड़क पर ले आया। इसी दौरान वहां पर पुलिस आ गई थी और कार्तिक को अस्पताल को लेकर गई जहां पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। बताया कि जान से मारने की नियत से कार्तिक को गोली मारी गई।
रम्पुरा चौकी प्रभारी ने भी दर्ज कराई एफआईआर
रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि 28 दिसंबर को 11:00 बजे डायल नंबर 112 से शनि मंदिर के पास प्रीत विहार में जमीन के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली। इस पर चीता मोबाइल के कांस्टेबल राजकुमार सिंह, कांस्टेबल यशपाल मेहता, पूरन राम, रघुनाथ सिंह के साथ मौके पर पहुंचा।
शनि मंदिर से आगे ग्रेटर कैलाश गेट के पास एक मटर के खेत में सिमरनजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह अपने साथियों के साथ खड़ा था। खेत में एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली, दूसरा ट्रैक्टर मय हैरो के खड़ा था। सिमरनजीत सिंह के साथ आए 10-12 अज्ञात लोग और 10-12 मजदूर भी थे। एक वाहन में पिलर रखे थे। एक व्यक्ति रोड पर घायल पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका नाम कार्तिक पोद्दार बताते हुए कहा कि उसे गोली लगी है।
पुलिस कर्मियों को देखकर सब इधर-उधर भागने लगे। कहा कि सिमरनजीत सिंह और उसके अन्य दो साथी जिनको सामने आने पर पहचान सकते हैं। उनके हाथ में डंडे, राइफल और पिस्टल थी। सामने की तरफ के घर में फायर कर रहे थे। सामने वाला घर कश्मीर सिह, जशनदीप सिंह का बताया गया। उस घर की छत से फायर हो रहे थे। पुलिस को देखकर यह लोग पांच वाहनों से भाग गए। घायल कार्तिक पोद्दार को प्रभारी निरीक्षक वाहन से जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। एसएसपी मणिकांत ने बताया कि कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।