फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The accused released on bail entered the house and stabbed the teenager with a knife in rudrapur

Rudrapur: जमानत पर छूटे आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी को मारा चाकू, साथियों के साथ आया था युवक; जानिए मामला

Mon, 29 Jul 2024 07:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Jul 2024 07:05 AM IST
सार

रुद्रपुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के जमानत पर छूटे आरोपी ने दो मित्रों संग घर में घुसकर पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों में से एक को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
The accused released on bail entered the house and stabbed the teenager with a knife in rudrapur
चाकू से हमला - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के जमानत पर छूटे आरोपी ने दो मित्रों संग घर में घुसकर पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों में से एक को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया।

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक काॅलोनीवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते वर्ष उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी। मामले में उन्होंने थाना ट्रांजिट कैंप में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उनकी पुत्री को बरामद कर आरोपी युवक पिपलिया काॅलोनी थाना गजरौला जिला पीलीभीत यूपी निवासी विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते दिनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी उनसे मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया। शनिवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी विक्की अपने दो साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनकी पुत्री पर चाकू से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी विक्की और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed