{"_id":"681f3e8d3beb8f90520e3366","slug":"the-accused-of-misdeed-an-innocent-was-sent-to-jail-in-rudrapur-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने का आदि है नीरज; भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने का आदि है नीरज; भेजा जेल
Sat, 10 May 2025 05:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 10 May 2025 05:24 PM IST
सार
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म से आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रुद्रपुर में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म से आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अभियुक्त शराब पीने का आदि है। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
रुद्रपुर शहर के एक वार्ड में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में इसी मकान में किराए पर रहकर ठेली पर सब्जी बेचने वाले नीरज यादव निवासी बिलगौरा खास थाना बैजोई जिला संभल यूपी किराए के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार की रात वह और उनकी पत्नी घर की छत पर सो रहे थे। उनकी दो बेटियां कमरे में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे नीरज उनके कमरे में घुसा और वहां सो रही पांच साल की बेटी को उठाकर अपने कमरे में ले गया था। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और चेहरे पर घुसे मारने के साथ ही गले पर काटा। उसने बेटी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। बेटी का शोर सुनकर वे नीचे कमरे में आए तो आरोपी वहां से भाग गया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद रात में ही नीरज को प्रीत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नीरज की पत्नी गर्भवती है और वह 30 अप्रैल को ही संभल गई थी। घटना वाली रात नीरज ने शराब पी थी। इसके साथ ही मकान मालिक ने मकान में रहने वाले किरायदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था। पुलिस ने मकान मालिक का दस हजार का चालान कर दिया। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन