फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Testing was being done in pathology lab without a doctor, three sealed

Udham Singh Nagar News: पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर के बिना हो रहा था परीक्षण, तीन सील

Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Testing was being done in pathology lab without a doctor, three sealed
जसपुर में लैब सील करते विभागीय अधिकारी।
जसपुर। पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर के बिना मल-मूत्र एवं खून की जांच हो रही थी। सीएमओ के निर्देश पर विभागीय टीम ने तीन लैब को सील किया है। अचानक हुई कार्रवाई से लैब सेंटरों पर हड़कंप मच गया। कई संचालक दुकान बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


मोहल्ला भूप सिंह निवासी अमित कुमार ने सांसद एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि सरकारी अस्पताल स्थित पैथोलाॅजी लैब एवं एक्स-रे मशीन सेंटरों पर अप्रशिक्षित डाॅक्टर मल-मूत्र एवं खून की जांच रिपोर्ट तैयार कर मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्रशिक्षित डाक्टरों के लेटर पैड पर दी जा रही है, जबकि प्रशिक्षित डाॅक्टर इन सेंटरों पर आते ही नहीं तो उनके सामने कैसे जांच रिपोर्ट तैयार हो रही है। इसी शिकायत पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. डीपी सिंह एवं एसीएमओ डाॅ. एसपी सिंह ने स्वास्थ्य एवं राजस्व टीम के साथ सरकारी अस्पताल मार्ग स्थित ओम, एनएस एवं स्वास्तिक पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। टीम ने सभी के अभिलेखों की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। तब सीएमओ के निर्देश पर टीम ने तीनों लैब को सील कर दिया। टीम में डॉ. आशु सिंघल, धीरेंद्र नेगी, एसआई ललित सिंह आदि थे।
विज्ञापन


सीएमओ, डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि जसपुर में पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पैथोलॉजी लैब एवं एक्स-रे मशीन सेंटर बिना मानकों के संचालित किए जा रहे हैं। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई थी। मंगलवार को टीम ने मानक पूरे न करने पर तीन लैब को सील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंद मिले एक्स-रे मशीन सेंटर

जसपुर। शिकायत की जद में सरकारी अस्पताल स्थित सिंह एवं एओ डिजिटल एक्स-रे मशीन सेंटर भी थे लेकिन छापे की सूचना से दोनों सेंटर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए। इसलिए टीम उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले उन्होंने सरकारी अस्पताल के सीएमएस से इसकी शिकायत की थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed