फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tension due to closure of workers going to MLA residence in Gandhi Park in rudrapur

Rudrapur News: विधायक के आवास जा रहे श्रमिकों को गांधी पार्क में बंद करने से तनाव, पुलिस पर भड़के श्रमिक

Mon, 12 Aug 2024 10:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

रुद्रपुर में विधायक आवास घेराव करने के लिए जुटे श्रमिक संगठन के लोगों को पुलिस प्रशासन ने गांधी पार्क में बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन की इस हरकत से प्रदर्शनकारी भड़क गए और उनकी अधिकारियों से तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
Tension due to closure of workers going to MLA residence in Gandhi Park in rudrapur
विधायक के आवास जा रहे श्रमिकों को गांधी पार्क में बंद करने से तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में विधायक आवास घेराव करने के लिए जुटे श्रमिक संगठन के लोगों को पुलिस प्रशासन ने गांधी पार्क में बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन की इस हरकत से प्रदर्शनकारी भड़क गए और उनकी अधिकारियों से तीखी बहस हुई। श्रमिकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बवाल बढ़ने की आशंका के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्र और तहसीलदार दिनेश कुटौला के समझाने पर श्रमिक माने।

विज्ञापन

सिडकुल में श्रम कानूनों का पालन नहीं करने और श्रमिक नेताओं पर कार्रवाई से नाराज श्रमिक संगठनों ने विधायक शिव अरोरा के आवास का घेराव का एलान किया था। रविवार की सुबह श्रमिक संगठनों के लोग गांधी पार्क में एकत्र होने लगे। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जब एकत्र हो गई तो इन लोगों ने करीब 11 बजे विधायक आवास कूच का एलान किया। श्रमिक संगठन के लोग पार्क के गेट पर पहुंचे तो ताला लगा था। पार्क के दूसरे गेट पर भी ताला और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात देख श्रमिक संगठन आक्रोशित हो गए। श्रमिकों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस से तीखी बहस भी हुई। करीब एक घंटे तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- मां की हिम्मत: खुद दुनिया से चली गई रानी...बेटों को दे गईं दूसरा जीवन, दंपती की मौते के बाद 3 बच्चे हो गए अनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
एसडीएम किच्छा मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रमिक संगठनों की मांगों पर प्रशासन विचार करेगा और उन्हें लागू कराएगा। इस पर श्रमिक शांत हुए। श्रमिक संगठनों ने चेताया है कि एक हफ्ते में अगर मांगें नहीं मानीं गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन में सिडकुल संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, कैलाश भट्ट, केके बोरा, मुकुल, दिनेश भट्ट, दलजीत सिंह, हरेंद्र नैथानी आदि शामिल रहे।

विधायक के प्रतिनिधियों को लौटाया
श्रमिक विधायक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे लेकिन मौके की नजाकत भांपते हुए शिव अरोरा पार्क नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में कई लोगों को श्रमिक संगठनों से वार्ता करने भेजा। श्रमिक संगठनों ने विधायक प्रतिनिधि से बात करने से मना कर दिया।

श्रमिक समस्याओं को लेकर मेरे सहित सरकार गंभीर है। प्रशासन के साथ चर्चा कर समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। पहले भी पहल की गई है।
-शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed