फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temple Bell has become the center of attraction for farmers in the Kisan mela pantnagar

Kisan Mela: आप पूजा करें...टेंपल बेल बजाएगी संगीत, मेले में स्टाॅल पर किसानों के आकर्षण का केंद्र बना यंत्र

Mon, 07 Oct 2024 10:18 AM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद
सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:18 AM IST
सार

किसान मेले में दिल्ली के अब्दुल इलेक्ट्राॅनिक्स के स्टाॅल पर टेंपल बेल किसानों के आकर्षण का केंद्र बनी है। स्टाॅल पर मौजूद ओएस खलील ने बताया कि यह टेंपल बेल विद्युत से संचालित होती है। 

विज्ञापन
Temple Bell has become the center of attraction for farmers in the Kisan mela pantnagar
स्टॉल पर टेंपल बेल के बारे में जानकारी देते ओएस खलील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अब आपको घर में पूजा करते समय घंटी या अन्य वाद्य यंत्र बजाने की आवश्यकता नहीं होगी। इलेक्ट्रिकल टेंपल बेल आपकी इस जरूरत को पूरा कर देगी। किसान मेले में दिल्ली के अब्दुल इलेक्ट्राॅनिक्स के स्टाॅल पर यह टेंपल बेल किसानों के आकर्षण का केंद्र बनी है। स्टाॅल पर मौजूद ओएस खलील ने बताया कि यह टेंपल बेल विद्युत से संचालित होती है। इसमें पांच तरह के अलग-अलग साउंड प्रोग्राम किए गए हैं, जो ट्यूनर के माध्यम से सेट किए जा सकते हैं।



ये पढ़ें- Road Accident: बरेली से लौट रहे बैंक मैनेजर की हादसे में मौत, पावर हाउस के सामने कार ने मारी बाइक को टक्कर

विज्ञापन

 यह बेल 12 ओल्ट के मोटर से संचालित होती है। इस बेल का स्विच ऑन करते ही ड्रम, ढोलक, बांसुरी व मंजीरा आदि स्वतः संचालित होते हैं। उन्होंने इस बेल को विशेष मांग पर दिल्ली में बनवाया है। इसकी कीमत आठ हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा उनके स्टाॅल पर विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग मशीनें उपलब्ध हैं जिनकी कीमत पांच सौ रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed