फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tehsildar, Kanugo and three farmers in the NH scam

एनएच घोटाले में  तहसीलदार, कानूनगो और तीन काश्तकारों से पूछताछ

Wed, 05 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar, Kanugo and three farmers in the NH scam
रुद्रपुर एसएसपी सभागार में रिटायर्ड तहसीलदार से पूछताछ करती एसआईटी टीम। - फोटो : अमर उजाला

 एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार को रिटायर्ड तहसीलदार और कानूनगो के साथ ही तीन काश्तकारों से पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज जुटाये। बृहस्पतिवार को टीम एनएचआई नजीबाबाद (यूपी) के अधिकारियों से पूछताछ करेगी।  बहुचर्चित एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार को रिटायर्ड तहसीलदार शेर सिंह अरोरा, कानूनगो देवेंद्र सिंह के साथ ही बाजपुर के तीन काश्तकारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। टीम अब तक करीब 70 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन


गायब फाइलों की जांच एसआईटी करेगी
जसपुर। एनएच मुआवजा घोटाले की एसडीएम कार्यालय से गायब हुई बीस फाइलों की जांच अब एसआईटी करेगी। कोतवाली पुलिस ने पूर्व पेशकार के घर से बरामद हुई, सभी फाइलें एसआईटी कार्यालय को भेज दी हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को एसडीएम के पेशकार सतपाल सिंह ने पूर्व पेशकार विकास चौहान के खिलाफ छह फाइलें गायब करने की और 20 मार्च को 14 फाइलें गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना एसआई जीसआर गोला कर रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद इस मामले की जांच एसआई जसवंत सिंह को सौंपी थी। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। पूर्व पेशकार के घर से मिली सभी फाइलें एसएसपी कार्यालय को भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed