फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teerth mandir will be devloped as tourist place.

तीर्थ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार : अजय भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teerth mandir will be devloped as tourist place.
जसपुर में आर्शीवाद यात्रा का विरोध करते किसान। - फोटो : KASHIPUR
भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा मंगलवार देर शाम जसपुर पहुंची। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जसपुर क्षेत्र के तीरथ नगर गांव के तीर्थ मंदिर का विकास किया जाएगा। इस प्राचीन मंदिर को सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेेगी।
विज्ञापन

जन आर्शीवाद यात्रा के जसपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व में सम्मान मिला है। जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने और जनता का पक्ष जानने के लिए निकाली जा रही है। भट्ट ने यात्रा के देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होने के कारण यात्रा देरी से जसपुर पहुंची। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रुहेला, खिलेंद्र चौधरी, मनोज पाल, शीतल जोशी, सुधीर विश्नोई, डॉ सुदेश, बलराम तोमर आदि मौजूद रहे। इधर यात्रा के जसपुर पहुंचने पर किसानों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र के कुछ किसान केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध करने की तैयारी में है। इसके चलते जिले के सभी थानों की फोर्स के साथ ही आईआरबी, एसपी क्राइम मिथलेस कुमार, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार आदि अधिकारी कार्यक्रम स्थल सुभाष चौक पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर भी पहुंच गए। उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। अजय भट्ट के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना पर किसान हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम की स्थल की ओर बढ़े तो पुलिस कर्मियों ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया और कुछ किसानों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। कर गाड़ी में डाल दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुखवीर भुल्लर, सुरजीत ढिल्लो, गुरमीत सिंह, हिमांशू, आफताब, जितेंद्र, सुरजीत सिंह, दीप सिंह आदि थे।

जसपुर में किसानों को गिरफ्तार करती पुलिस।

जसपुर में किसानों को गिरफ्तार करती पुलिस।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते भाजपाई।

जसपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते भाजपाई।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed