फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teenager falls from Bicycle Died

Udham Singh Nagar News: साइकिल रपटने से किशोर की मौत, बहन घायल

Tue, 05 Sep 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager falls from Bicycle Died
दिनेशपुर। ट्यूशन पढ़ने जा रहे भाई-बहन की साइकिल रपट गई। हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जंगल से सटे गांव श्रीरामपुर निवासी मजदूर देवाशीष हाल्दार का बेटा ऋषि (14) गांव के ही स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार की शाम को अपनी आठ साल की बहन मीना के साथ साइकिल पर सवार होकर जगदीशपुर गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। जगदीशपुर तिराहे के पास अचानक उनकी साइकिल फिसल गई। दोनों भाई बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बहन को मामूली चोटे आई, जबकि सिर के बल गिरने से ऋषि को गंभीर चोट आईं। आसपास के लोग ऋषि को पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋषि तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिलने के चलते पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed