फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teddy day... couple will gift teddy bear to each other.

बाजार में टैडी की कीमत 100 से लेकर 10 हजार तक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teddy day... couple will gift teddy bear to each other.
रुद्रपुर में दुकान में सजे टेडी बियर। - फोटो : RUDRAPUR
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को वीक का चौथा दिन है। वैलेंटाइन वीक में इस दिन को टैडी-डे के नाम से जानते हैं। टैडी-डे के दिन युवा एक-दूसरे को टैडी भेंट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

युवाओं के बीच टैडी की खरीदारी जोरों पर है। रुद्रपुर मुख्य बाजार के टैडी विक्रेता प्रतीक ने बताया कि दुकान में कई रंग और वैरायटी के टैडी उपलब्ध हैं जैसे कि रेड टैडी, पिंक टैडी, ब्राउन टैडी, ब्लू टैडी, व्हाइट टैडी आदि प्रकार के टैडी हैं। सभी रंग अलग-अलग भावनाओं पर आधारित हैं।
विज्ञापन

बताया कि टैडी की मुख्य आयात बाहरी देशों से होती हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर भी महिला समूहों के माध्यम से टैडी बनने लगे हैं। टैडी की अलग-अलग साइज व क्वालिटी के आधार पर इनके दाम तय होते हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर के 10 हजार रुपये से ऊपर तक के टैडी उपलब्ध है। बाजार में बुधवार से ही टैडी की खरीदारी के लिए भीड़ लगने लगी है। इससे युवाओं में टैडी की खासी दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट की बिक्री में बढ़ोतरी आई धूम
रुद्रपुर। बुधवार को वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट-डे था। इस दिन युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी जमकर चॉकलेट खरीदा। वहीं अन्य किस्म की मिठाइयों की खरीद भी ज्यादा रही। बाजार में चॉकलेट अलग-अलग दामों के हिसाब से कई वैरायटी उपलब्ध हैं। विक्रेता अंकुर अग्रवाल ने बताया कि चॉकलेट की अच्छी ब्रिकी हुई है, साथ ही चॉकलेट केक की भी भारी बिक्री देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed