{"_id":"602abfbe8ebc3ee9383222dc","slug":"team-reached-to-village-for-social-audit-rudrapur-news-hld414929029","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के तीन करोड़ के कार्यों का सोशल ऑडिट करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के तीन करोड़ के कार्यों का सोशल ऑडिट करने पहुंची टीम
विज्ञापन
गदरपुर के ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : RUDRAPUR
विकासखंड में मनरेगा के तीन करोड़ की लागत से पूरे हो चुके और चल रहे विकास कार्यों का सोशल ऑडिट करने देहरादून से उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण (उसाटा) की टीम विकासखंड के पहुंच चुकी है। टीम गांवों में जाकर मनरेगा के कार्यों को बारीकी से परख रही है।
सोशल ऑडिट होने के बाद टीम जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। विकासखंड में मनरेगा की ओर से ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, बाढ़ सुरक्षा नियंत्रण, भूमि विकास, सूक्ष्म सिंचाई, खेल मैदान सहित कई कार्य किए गए हैं। सत्र की समाप्ति होने पर राज्य सरकार की ओर से मनरेगा के कार्य धरातल में परखने के लिए उसाटा की टीम सोशल ऑडिट के लिए भेजी जाती है।
मनरेगा के उप कार्यक्रम अधिकारी शशांक जौहरी ने बताया कि मनरेगा की ओर से छतरपुर, बिंदुखेड़ा, लालपुर, महाराजपुर, बमरौला, बरी, आनंदपुर, खमिया नंबर-1, तुर्का गौरी, नजीमाबाद समेत 12 गांवों में मनरेगा से संपर्क मार्ग, बहुउद्देशीय भवन, गूल निर्माण सहित कई कार्य किए गए हैं। शासन की ओर से उसाटा संस्था की टीम मनरेगा के कार्यों को परखती है। इसकी रिपोर्ट वह सीधे राज्य सरकार को दी जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
मनरेगा में काम दिलाने की मांग, महिलाओं का प्रदर्शन
गदरपुर। मनरेगा में कुछ ही दिन का काम मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन कर बीडीओ का घेराव किया। उन्होंने सौ दिन का रोजगार देने की मांग की। सोमवार को ग्राम सभा खानपुर पश्चिम की कई महिलाएं ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद ग्राम की महिलाओं को मनरेगा में कुछ दिन रोजगार दिया गया था लेकिन फिर काम ना होने की बात कहते हुए उन्हें हटा दिया गया। इसके कारण उनके समक्ष आर्थिक दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। बीडीओ बीडी जोशी ने कहा कि किसी को भी काम से नहीं हटाया गया है। सभी को सौ दिन का पूरा रोजगार मिलेगा। अलग-अलग स्थानों पर काम होने की वजह से ऐसी दिक्कतें आती है। वह मंगलवार को मौके पर जाकर सत्यापन कर जांच करेंगे। (संवाद)