फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team in Final

मनिहारगोठ टनकपुर को हराकर बनबसा स्टेडियम फाइनल में पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Team in Final
खटीमा के शारदा स्टेडियम भट्टा में सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : KHATIMA
शारदा स्टेडियम भट्टा में आयोजित ग्राम सभा फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बनबसा स्टेडियम ने मनिहारगोठ टनकपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बनबसा स्टेडियम और मनिहारगोठ टनकपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में बनबसा स्टेडियम के खिलाड़ियों ने एक मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद मनिहारगोठ के खिलाड़ियों ने भी एक मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में बनबसा की टीम ने लगातार दो गोल कर टीम को 3-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

मैच के अंतिम समय में मनिहारगोठ के खिलाड़ियों ने एक गोल कर 3-2 कर लिया। मैच समाप्ति तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। सेमीफाइनल मुकाबला बनबसा स्टेडियम ने 3-2 से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में रैफरी की भूमिका बॉबी खोलिया और लाइनमैन विकास खोलिया व सुमित चंद ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल रंजीत मेहरा व महेसू ने सुनाया। वहां विनय नगरकोटी, आनंद सामंत, गणेश ज्याला, केडी भट्ट, विनोद राणा, भरत चंद, कमल बिष्ट, प्रवीण भंडारी, राजू भट्ट, गणेश चंद, दिनेश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed