{"_id":"6a2b1137f00579fcec07abaf","slug":"teachers-to-stage-a-protest-in-dehradun-on-june-23-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-144336-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षक 23 जून को देहरादून में करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षक 23 जून को देहरादून में करेंगे आंदोलन
Fri, 12 Jun 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्री मांगों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय ले लिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि 23 जून की सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक देहरादून में हुंकार रैली एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि 26 मई को तहसील/उप तहसील और 9 जून को जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था। कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब राज्य स्तरीय आंदोलन का निर्णय लिया गया है। संगठन ने वर्षों से लंबित शिक्षक, कर्मचारी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर शासन के समक्ष सशक्त एवं निर्णायक आवाज उठाने की आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन