फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers of children weeding, accused of Gudhai

अध्यापक पर बच्चों से निराई, गुड़ाई कराने का आरोप

Mon, 16 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज। Updated Mon, 16 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों से साग-सब्जियां उगाने का काम कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और तत्काल हटाने की मांग की।
सोमवार को नकटपुरा व बिथा अकबर गांव के लोग बीईओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नकटपुरा राउ प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे काम लेने का आरोप लगाया। कहा कि स्कूली बच्चों से प्रभारी प्रधानाध्यापक सब्जियां उगाने का काम कराते हैं।

विज्ञापन

जिसके लिए बच्चे स्कूल में खुदाई न निराई के काम में लगे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अभिभावकों के विरोध करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा धमकाया जाता है। बच्चे स्कूल जाने से सभी कतरा रहे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में ग्राम प्रधान सुखविंदर दास, बीडीसी मस्सा सिंह, प्रधान बहाउद्दीन , रघुवीर सिंह, करमजीत सिंह, सतपाल सिंह, दयाल सिंह, अमन प्रीत सिंह, लखवीर सिंह, मो. हनीफ, मलूक सिंह, रिजवान खां, परगट सिंह, कासिम अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed