{"_id":"64d28dbe851c4857d60cf344","slug":"teacher-transferred-who-threats-students-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-1886-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धमकाने के आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धमकाने के आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाया
Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बीईओ ने स्कूल पहुंचकर की जांच, गांव गोबरा स्थित स्कूल भेजा
बाजपुर। गांव कनौरा स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में तैनात एक शिक्षक पर रिवाल्वर के बल पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को धमकाने का आरोप लगा था। मामले में बीईओ भाष्करानंद पांडेय ने मंगलवार को जांच की। अभिभावकों ने एक स्वर में आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की। इस पर बीईओ ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाकर गांव गोबरा स्थित विद्यालय में नियुक्त कर दिया है। विभागीय जांच के लिए सीईओ को रिपोर्ट भेजी गई है।
पांच अगस्त को गांव कनौरा के राजकीय जूनियर हाईस्कूल के एक शिक्षक पर अभिभावकों ने छात्राओं और अभिभावकों के साथ अभद्रता और धमकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मंगलवार को स्कूल पहुंचे बीईओ ने जांच कर ग्रामीणों के बयान भी लिए। ग्रामीणों ने बीईओ को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की गई थी। वहां पर अमीर, राशिद, साहिल, यामीन, नईम, खालिद, आशु, वाजिद आदि थे।