{"_id":"590395744f1c1bc12cc0c133","slug":"teacher-beats-student-with-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":" टीटीओ के बेटे को शिक्षिका ने बांस के डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीओ के बेटे को शिक्षिका ने बांस के डंडे से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली में अपनी नानी के साथ बैठा आयुष्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पब्लिक स्कूल की अध्यापिका ने होमवर्क न करने पर कक्षा चार के छात्र की जमकर पिटाई की। बच्चे को जमीन पर घुटनों के बल बैठाकर सजा दी। इससे बच्चे के शरीर पर चोट के निशान पड़ गए। नगर व्यापार मंडल ने घटना की कड़ी निंदा की और आरोपी अध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्रकाश सिटी निवासी नवीन सिंह परिवहन विभाग में पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) के पद पर पिथौरागढ़ में तैनात हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र आयुष्मान सिंह दढ़ियाल मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को वह स्कूल से घर लौटा। घर आकर वह कपड़े बदलने लगा।
उनका घरेलू नौकर गणेश कपड़े बदलने में मदद करने लगा। आयुष्मान के बदन पर कई जगह चोटों के निशान देख गणेश जोर से चिल्लाया। इसे सुनकर परिवार के लोग एकत्र हो गए। पहले तो बच्चे ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब उसके मामा अजय सिंह ने उससे प्यार से पूछा तो आयुष्मान ने बताया कि उसने होमवर्क नहीं किया था। इसलिए मेम (टीचर) ने उसे बांस के डंडे से पीटा है।
विज्ञापन
फिर उसे घुटनों के बल जमीन में मिट्टी पर बैठाकर सजा दी। मेम का नाम लेते ही वह डर से सिहर रहा था। बच्चे की हालत देकर परिजन भड़क गए। आयुष्मान की नानी राधिका सिंह बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उसे मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल भेजा।
बच्चे के मामा अजय सिंह भी साथ में थे। बच्चे के वापस थाना आने तक बाजार में यह सूचना फैल गई। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। पीड़ित बच्चे की नानी राधिका सिंह की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।
बच्चे ने व्यापारियों और पुलिस को बताया कि अंग्रेजी पढ़ाने वाली मेम ने बांस के डंडे से पीटा। फिर उसे सजा के तौर पर घुटनों के बल जमीन पर बैठाया। उसे पीटने के बाद जब मेम चली गईं तो उसने फादर से शिकायत की और चोटों के निशान दिखाए तो फादर बोले बेटा घर में भी किसी को मत बताना।
इससे पहले भी मेम उसे स्केल से पीट चुकी है। तब उसकी हथेली सूज गई थी लेकिन उसने डर से किसी को नहीं बताया। शुक्रवार को मेम ने उसके समेत आठ बच्चों को और पीटा। बच्चे ने दुकानदारों को अपने शरीर पर पड़े चोटों के निशान दिखाए। उसके पीठ, दोनों कंधों, हाथों, पैरों, जांघों पर गहरे लाल, नीले निशान पड़े थे।
एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने कहा कि बच्चे को पीटना गंभीर अपराध है। बच्चे को पीटने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान रवि पाल, गीता चौहान, अंशु रस्तोगी, जतिन नरुला, रोहित तनेजा, सुमित जायसवाल, निशान आदि थे।