{"_id":"69b6fd390388a00d3f02aa04","slug":"teacher-accused-of-using-fake-degree-to-get-job-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138523-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षक पर फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हथियाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षक पर फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हथियाने का आरोप
Mon, 16 Mar 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में गदरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जीवनपुर में एक सहायक अध्यापक पर बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हथियाने का आरोप लगा है। इस संबंध में राहुल चौहान नाम के एक शख्स ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हरेंद्र कुमार मिश्रा से इसकी लिखित शिकायत की है। पत्र में शिक्षक पर आरोप है कि उसने विभाग को धोखा देकर नौकरी प्राप्त की है। आरोप है कि शिक्षक ने यह फर्जी डिग्री उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज से अवैध तरीके से बनवाई है। इस फर्जी डिग्री के आधार पर ही इन्होंने वर्ष 2004 में नौकरी हासिल की है। पत्र में शिकायतकर्ता की ओर से शिक्षक की डिग्री की जांच कराकर उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन