{"_id":"5f02eba28ebc3ea15824f22e","slug":"tau-slams-nephew-to-the-ground-dies73","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ ने भतीजे को जमीन पर पटका इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताऊ ने भतीजे को जमीन पर पटका इलाज के दौरान हुई मौत
Mon, 06 Jul 2020 04:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
भ्रूण हत्या
गूलरभोज के वार्ड 5 निवासी मनोज सक्सेना का 2 वर्षीय पुत्र उमंग 2 जुलाई को अपने आंगन में खेल रहा था। किसी बात को लेकर उसके ताऊ कमल श्रीवास्तव ने उसको उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
परिजन उसको लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में 2 दिन इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए रविवार को उसे बरेली राममूर्ति अस्पताल में रेफर किया। बताया जा रहा है कि रविवार रात लगभग 11:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, 5 जुलाई को मृतक उमंग के पिता मनोज सक्सेना ने अपने भाई कमल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। चौकी प्रभारी जैसी तिवारी ने बताया कि मासूम की मौत के बाद मुकदमा धारा 302 में तरमीम किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन