फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tata's 13-hundred employees out on the street

सड़क पर उतरे टाटा मोटर्स के 13 सौ कर्मचारी

Thu, 21 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tata's 13-hundred employees out on the street
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

 समझौता शर्तों को लागू नहीं करने के विरोध में टाटा मोटर्स लिमिटेड के हजारों कर्मचारी बुधवार को सड़क पर उतर आए हैं। कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब से कंपनी खुली है तब से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। कर्मचारी कल से हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने मांगों पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान भी कर दिया है।
 टाटा मोटर्स कंपनी के स्थायी कर्मचारियों में पिछले कई दिनों से विरोध की चिंगारी सुलग रही थी। कारण था प्रबंधन द्वारा उनका वेतन नहीं बढ़ाया जाना। प्रबंधन से समझौता वार्ता भी हुई लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं हुआ, जिससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति अख्तियार कर ली। आंदोलन को धार देने के मकसद से कर्मचारियों की बैठक भी हुई।
विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों की प्रबंधन के साथ वार्ता भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन को 16 फरवरी 2016 को वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा गया था, जिसके बाद प्रबंधन से कुछ दौर की वार्ता भी हुई लेकिन प्रबंधन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा रहा जिससे कर्मचारियों में रोष पनपने लगा। फरवरी में ही कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ झण्डा बुलंद करने का मन बना लिया था, लेकिन प्रबंधन के आश्वासनों के झुनझुने के चलते कर्मचारियों का आंदोलन आगे खिसकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन ने नए वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का भरोसा दिलाया था लेकिन अप्रैल का महीना आते ही उसे पेंडिंग में डाल दिया जिसने कर्मचारियों में आक्रोश फैला दिया। पहली अप्रैल से कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था। कर्मचारियों ने गुरुवार से कामबंदी का भी ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पूरी नहीं होंगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। 

टाटा में पहली बार हुआ आंदोलन
रुद्रपुर। सिडकुल में टाटा मोटर्स की स्थापना के बाद से यह पहला मौका है जब कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ा है। कंपनी में तकरीबन 13 सौ स्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी अस्थाई भी हैं जिन्हें प्रबंधन ने परमानेंट करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कर्मचारियों की उम्मीदें धरी की धरी रह गई।


जब से कंपनी खुली है नहीं बढ़ाया गया वेतन
रुद्रपुर। टाटा मोटर्स कंपनी की स्थापना जब से सिडकुल में हुई है तब से किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं बढ़ाया गया है। कर्मचारी 10 साल बाद भी पुराने वेतनमान पर ही काम करने को मजबूर हैं। वेतन नहीं बढ़ाए जाने से भी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed