फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tantrik fraud in the name of treatment in kashipur

Kashipur: तांत्रिक का तंत्र...इलाज के नाम पर साथियों के साथ मिलकर ठगे हजारों रुपये, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 02:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 02:05 PM IST
सार

काशीपुर में एक व्यक्ति ने तांत्रिक समेत पांच लोगों पर ऊपरी इलाज के नाम पर ठगी करने और 50 हजार रुपये मांगने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Tantrik fraud in the name of treatment in kashipur
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशीपुर में एक व्यक्ति ने तांत्रिक समेत पांच लोगों पर ऊपरी इलाज के नाम पर ठगी करने और 50 हजार रुपये मांगने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ग्राम धीमरखेड़ा निवासी नजर हुसैन पुत्र नवी हुसैन ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि उसने सोशल मीडिया पर एक तांत्रिक का विज्ञापन देखकर संपर्क किया। उसने इलाज के नाम पर उससे उसका और बहन का इलाज करने के नाम पर पेन कार्ड, फोन नंबर और पांच सौ रुपये मांगे। तांत्रिक ने इलाज के नाम पर 3500 रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए। इसके बाद 4 नवंबर 2023 को उसने 2500 रुपये और 500 रुपये भेजे, फिर तांत्रिक ने बकरे की भेंट देने के नाम पर 20,000 रुपये और मांगें।

विज्ञापन


ये पढ़ें- CRIME: नैनीताल के होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, कौन है आरोपी? जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड पुलिस देहरादून में एसआई बताते हुए 50 हजार रुपये मांगें, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत आईटीआई थाना और एसएसपी को डाक से पत्र भेज कर की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed