{"_id":"66727b3885363730b50528ab","slug":"delhi-girl-misdeed-in-the-name-of-getting-a-job-in-nainital-hotel-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRIME: नैनीताल के होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, कौन है आरोपी? जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRIME: नैनीताल के होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, कौन है आरोपी? जानिए पूरा मामला
Wed, 19 Jun 2024 12:01 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:01 PM IST
सार
दिल्ली निवासी युवती ने वहीं के युवक पर नैनीताल के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को दिल्ली पुलिस के पास भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली निवासी युवती ने वहीं के युवक पर नैनीताल के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाने को हस्तांतरित कर दिया है।
दिल्ली निवासी एक युवती ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा है कि बीते जनवरी में उत्तम नगर क्षेत्र में उसे एक युवक मिला। उसने नैनीताल के एक होटल में नौकरी दिलाने की बात कही। कुछ समय बाद दोबारा मुलाकात होने पर युवक ने चार अन्य युवतियों के साथ नैनीताल चलने की बात कही लेकिन युवक के साथ कोई अन्य युवती नहीं थी।
ये पढ़ें- Haldwani Fire: कार शोरूम की पार्किंग में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक; चारों ओर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
आरोप है कि नैनीताल पहुंचकर युवक ने उसकी कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवक वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उत्तमनगर दिल्ली निवासी नकुल कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 285, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है जिसे उत्तम नगर थाने को हस्तांतरित कर दिया गया है।