फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Talents have done great work due to hard work and hard work.

लगन और कड़ी मेहनत के बूते प्रतिभाओं ने किया कमाल

Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Talents have done great work due to hard work and hard work.
रुद्रपुर में अपने माता पिता और भाई के साथ जगनूर कौर। - फोटो : अमर उजाला
सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है, लेकिन जब लगन कुछ कर गुजरने की हो तो लक्ष्य अपने आप छोटा हो जाता है। ऐसा ऊधमसिंह नगर की जगनूर कौर चंदी ने कर दिखाया है। जगनूर ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 497 अंक लेकर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जगनूर का सपना कार्डियोलॉजिस्ट बनकर समाज सेवा करना है। एक और वजह है जो जगनूर का औरों से अलग करती है, वह है सोशल मीडिया का सदुपयोग। जगनूर बताती हैं कि उनकी कामयाबी में 12 से 13 घंटे पढ़ाई के साथ व्हाट्सएप पर दोस्तों संग विषय पर चैटिंग और नोट्स शेयरिंग भी बड़ी वजह है।
विज्ञापन


 सोमवार शाम तीन बजे जैसे ही हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो रुद्रपुर शहर की डी-1, डी-2 सिविल लाइन कालोनी निवासी सुखदेव सिंह चंदी के घर बेटी की कामयाबी का जश्न शुरू हो गया। बेटी भले ही यहां नहीं थी, लेकिन आसपड़ोस से बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। सफलता से गदगद और वर्तमान में कोटा में मौजूद जगनूर ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि अपने फ्रैंड्स के साथ व्हाट्सएप पर विषय संबंधी चीजों को शेयर करना और उन पर बहस ने उसे कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने में मदद की। उसने सोशल मीडिया को कभी मनोरंजन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया। वह बताती है कि वह प्रतिदिन 12 से 13 घंटे पढ़ती थी। गणित और विज्ञान की ट्यूशन लेती थी। उसकी रुचि में बैडमिंटन खेलना शामिल है। पिता सुखदेव चंदी बिलासपुर रामपुर यूपी में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। मां परमजीत कौर चंदी गुरुनानक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। छोटा भाई अंगद सिंह चंदी एमेनिटी स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र है। पढ़ाई में हमेशा माता-पिता के अलावा दादा तारा सिंह चंदी ने भरपूर सहयोग किया। उसने अपनी सफलता श्रेय सबसे पहले भगवान, फिर अभिभावक और उसके बाद गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन


कोटा में कर रही हैं नीट की तैयारी
रुद्रपुर। जगनूर वर्तमान में एलन इंस्टीट्यूट कोटा में नीट की कोचिंग कर रही है। उसने सफलता के टिप्स देते हुए बताया कि पढ़ाई के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए। पढ़ाई पर फोकस करें और साथ ही मनोरंजन पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दोस्तों की कंपनी भी बेहतर बनाएं ताकि पढ़ाई का वातावरण भी बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश ने लक्ष्य पर साधा निशाना
किच्छा। स्कूल और स्वाध्याय के बल पर लोकेश ने कामयाबी की वह इबारत लिखी है, जिस पर परिजनों के साथ ही सहपाठियों और पास-पड़ोस वालों को भी गर्व है। सेंट पीटर्स स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र लोकेश जोशी ने इस वर्ष सीबीएसई परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक लाकर देश में तीसरा, जबकि प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। लोकेश के पिता उत्तर प्रदेश के बरेली के महात्मा गांधी इंटर कालेज में हिंदी के प्रवक्ता हैं, जबकि मां निकटवर्ती ग्राम कनकपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। लोकेश ने बताया कि उसने इस सफलता को बिना किसी कोचिंग के हासिल किया है। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले लोकेश ने बताया कि आज तक उसने फेसबुक पर अपनी आईडी तक नहीं बनाई है।
 लोकेश ने बताया कि टीवी के साथ ही उसे सोशल मीडिया में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है। परीक्षा के दिनों में भी सामान्य दिनों की तरह रोजाना आठ घंटे से अधिक पढ़ाई नहीं की। लोकेश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व सेंट पीटर्स स्कूल केेे शिक्षकों को देते हैं। लोकेश ने बताया कि वह बड़ा होकर आई टी क्षेत्र में जाना चाहता है। उत्तराखंड टाप करने की सूचना पर लोकेश के घर पर खुशी का माहौल है। उसकी मां ममता जोशी और दादी बसन्ती जोशी अपने लाडले की कामयाबी पर बेहद खुश हैं और घर पर बधाई देने वालों के स्वागत में जुटी हैं। लोकेश ने बताया कि उसे 98 प्रतिशत की उम्मीद थी, लेकिन जब उसने सुना कि उसने प्रदेश टाप किया है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिणाम आने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने लोकेश को सम्मानित किया है। लोकेश ने छोटी कक्षा के छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहकर, क्योंकि सोशल मीडिया बच्चों का ध्यान भटका देती है।

गूगल ब्वाय की कामयाबी पर चाचा खुश, सहपाठी ने बताया फिजिक्स का महारथी 
किच्छा। लोकेश के चाचा उमेश चन्द जोशी हरिद्वार में जॉब करते हैं। संयोग से चाचा भतीजे के रिजल्ट के दिन किच्चा में ही थे। उन्होंने बताया कि भतीजे का नाम गूगल ब्वाय रखा है, क्योंकि जब भी उन्हें कोई जानकारी चाहिए होती है तो वे गूगल पर सर्च करने के बजाय अपने भतीजे लोकेश को फोन करके पूछ लेते हैं। सहपाठी क्रिस्टिना ने बताया कि लोकेश को फिजिक्स का महारथी मानती हैं, क्योकि इस विषय में उसकी कोई बराबरी नही कर सकता। नगरपालिका के चेयरमैन दर्शन कुमार कोली ने कहा कि किच्छा का नाम पूरे देश में रोशन करने पर लोकेश को एक कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे। 



प्रियांशु की अंतरिक्ष छूने की चाह
रुद्रपुर। उत्तराखंड में दूसरा और देश में चौथा स्थान हासिल करने वाले प्रियांशु की अंतरिक्ष छूने की चाह हैं, इसी चाह ने उन्हें कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंचाया है। एमेनिटी स्कूल के दसवीं के छात्र प्रियांशु सिंह को टॉपर बनाने में अभिभावकों के साथ शिक्षकों का भी काफी योगदान है। प्रियांशु ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

एमेनिटी स्कूल के छात्र प्रियांशु सिंह को 500 में से 496 अंक मिले हैं। स्कूल में दूसरे नंबर पर रहे प्रियांशु ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कीरतपुर निवासी प्रियांशु ने बताया कि पिता वीके सिंह हीरो बाइक की एजेंसी में सेल्समैन हैं और मां पूनम सिंह गृहणी हैं। एक छोटा भाई विपुल प्रताप सिंह है। माता-पिता का सपना है कि उनका बेटा अधिकारी बने। प्रियांशु ने बताया कि माता-पिता के सपने को साकार करने के लिए रोजाना तीन से चार घंटे लगातार पढ़ाई की और बिना कोचिंग के शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन से कामयाबी हासिल की है। अभिभावकों ने हमेशा पारिवारिक परेशानियों से दूर रखा और हमेशा पढ़ाई में सहयोग किया। इंटर में शत-प्रतिशत अंक लाने का लक्ष्य है। कंप्यूटर चलाने में अधिक रुचि है, भविष्य में एरोस्पेस इंजीनियर बनने के लिए निजी संस्थान से आईआईटी जेइई की तैयारी करनी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed