फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Talented player to emerge in the Arsenal Football Club Rudrapur

आर्सेनल फुटबॉल क्लब रुद्रपुर में उभारेगा प्रतिभावान खिलाड़ी

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Talented player to emerge in the Arsenal Football Club Rudrapur
football player bruno fernandes
 रुद्रपुर में स्थित कान्फ्लूएंस वर्ल्ड स्कूल ने ब्रिटेन के आर्सेनल फुटबॉल क्लब के साथ करार किया है। ब्रिटेन का फुटबॉल क्लब स्कूल के साथ मिलकर शहर में फुटबाल को बढ़ावा देगा। लंदन से आए डैनी ऑलसन ने शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भारत में क्रिकेट एवं अन्य खेलों में हर साल काफी संख्या में अच्छे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। पर्याप्त कोचिंग न मिलने से फुटबाल खिलाड़ी निखर नहीं आ पाते। डैनी के साथ मौजूद दीपक भट्ट ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रुद्रपुर शहर के आसपास क्षेत्रों में युवाओं को ढूंढना होगा जो फुटबाल के प्रति जुनून रखते हैं। उन्होंने बताया स्कूल में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए क्लब के सदस्यों ने आर्सेनल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की जर्सी भी लांच की गई। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या प्रफुल्लामानी प्रधान, पुनी छाबड़ा आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed